BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2024, 4:46 pm
KHABAR : महाकाल को लगाया जाएगा 31 अक्टूबर को महाभोग, भट्टी पूजन के बाद काम शुरू; रूप चौदस पर होगा बाबा का अभ्यंग स्नान, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल को 31 अक्टूबर को सुबह भस्म आरती के दौरान पुजारी परिवार द्वारा अन्न कूट का महाभोग लगाया जाएगा। सोमवार को महाभोग बनाने के पहले भगवान महाकाल का पूजन करने के पश्चात भट्टी पूजन किया गया, इसके बाद व्यंजन बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई।


महाकाल को लगाया जाएगा अन्न कूट का महाभोग
श्री महाकालेश्वर मंदिर में परंपरा अनुसार भस्म आरती के दौरान पुजारी परिवार द्वारा बाबा महाकाल को सबसे पहले अन्नकूट का महाभोग अर्पित किया जाता है। इस बार भी 31 अक्टूबर को सुबह भस्म आरती के दौरान अन्नकूट का भोग लगाकर आरती संपन्न होगी। इसके पहले 31 अक्टूबर को सुबह रूप चौदस पर भगवान महाकाल को पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा उबटन लगाकर अभ्यंग स्नान कराया जाएगा। पूजन अर्चन के बाद कई प्रकार के व्यंजन का महाभोग अन्न कूट लगाकर आरती की जाएगी। सोमवार को महाभोग तैयार करने के पूर्व भगवान महाकाल की तस्वीर पर पूजन-अर्चन कर भट्टी का पूजन समाजसेवी बब्लू यादव द्वारा किया गया, इसके पश्चात महाभोग बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर के महेश पुजारी, ओम गुरु, मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य राम पुजारी, गोपाल पुजारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE