बागली। पुलिस थाना बागली पर लंबे समय के बाद चोरी को लेकर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विगत 1 वर्षों से क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं घटित हो रही थी, लेकिन पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच पा रही थी। लेकिन कुछ दिनों पहले ही थाना प्रभारी का स्थानांतरण होने के बाद ही नवागत थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बाइक,गेहूं की बोरी व बाइक का चेचीस व पार्ट्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।सोमवार को पुलिस द्वारा थाने पर मामले का खुलासा करते हुए उपनिरीक्षक लोकेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उक्त कार्यवाही की गई, जिसमें सफ़लता मीली है। इस दौरान आरोपी राहुल पिता संतोष कोरकू निवासी जटाशंकर बागली, प्रकार उर्फ टंटी पिता मनोहर कोरकू निवासी जटाशंकर बागली को गिरफतार किया गया। पुछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी करना कबूला, साथ ही दो बाइक एवं एक बाइक का चेचीस व पार्ट्स सहित दो बोरी गेहूं,खाद की बोरी भी जप्त कि हैं। कुशवाह ने बताया कि 26 अक्टूबर को बागली में गेहूं चोरी की शिकायत थाने पर दर्ज कराई गई थी। उसी कार्यवाही के माध्यम से बाइक चौरी का भी खुलासा हुआ है।