भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के साथ ही बैंक और वित्तीय संस्थानों के कर्मचारियों के लिए भी दिवाली के दूसरे दिन 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी घोषित की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इसके आदेश जारी किए हैं।
दरअसल श्यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मध्यप्रदेशश् ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपकर गोवर्धन पूजा पर अवकाश घोषित करने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने 3 दिन पहले इसके संकेत दे दिए थे।
ऐसे मिलेगा अवकाश
31 अक्टूबर: इस दिन दिवाली है। सरकार ने पहले से ही सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषत किया हुआ है।
1 नवंबर: राज्य सरकार ने गोवर्धन पूजा के लिए राज्य, बैंक और वित्तीय संस्थानों के कर्मचारियों के लिए छुट्टी घोषित की है।
2 नवंबर: शनिवार है। इस दिन सामान्य अवकाश पहले से ही रहता है।
3 नवंबर: रविवार है। सामान्य अवकाश के साथ ही सरकार ने भाई दूज का अवकाश भी घोषित किया है।