BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2024, 5:35 pm
BIG REPORT : महाराष्ट्र चुनावी सभा में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम बोले- जातीय जनगणना की मांग करने वाले राहुल गांधी पहले अपनी जाति बताए, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री व महराष्ट्र चुनाव में गोंदिया-भंडारा लोकसभा कलस्टर के प्रभारी डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आमसभा में कांग्रेस व उसके सहयोगियों पर जमकर हमला बोला। डॉ मिश्रा ने कहा कि विभाजन और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले यह दल देश व समाज दोनों के लिए घातक है। हिन्दू समाज को बांटने के लिए जाति जनगणना की मांग करने वाले राहुल गांधी को पहले देश की जनता को अपनी जाति बतानी चाहिए।


पटरियों पर पत्थर और गैस सिलेंडर तुष्टिकरण का ताजा उदाहरण
डॉ मिश्रा ने प्रवास के दूसरे दिन गोंदिया जिले कि आमगांव व अर्जुनी मोर गांव विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस व उसके सहयोगी केवल तुष्टिकरण व विभाजन की राजनीति करते है। जेएनयू में जब नारे लगते है कि भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह इंशाअल्लाह.. तब नारे लगाने वालों से मिलने सबसे पहले राहुल गांधी ही जाते है। हाल में ही रेल पटरियों पर पत्थर, गैस सिलेंडर रखने की कई घटनाएं सामने आई लेकिन कांग्रेस व उसके सहयोगियों के मुंह से इसको लेकर एक शब्द तक नहीं निकला। यह तुष्टिकरण की राजनीति का ताजा उदाहरण है।


तुष्टिकरण और विभाजन कांग्रेस की राजनीति
डॉ मिश्रा ने कहा कि तुष्टिकरण और विभाजन कांग्रेस की राजनीति के मुख्य हथियार है। लोकसभा चुनाव में भी संविधान बदलने का भ्रम फैलाकर राहुल गांधी व कांग्रेस नेताओं ने हिन्दू समाज को बांटने का प्रयास किया था। वह भ्रम फैलाने में आंशिक कामयाब भी रहे लेकिन इस बार आप सबको सावधान रहना कांग्रेस के भ्रम में नहीं आना है। यह वहीं कांग्रेस है जो आरोप तो भाजपा पर संविधान बदलने का लगाती है लेकिन सच यह है कि इसी गांधी परिवार ने 31 बार बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बदलने का काम किया है। संविधान में अल्पसंख्यक आयोग, वक्फ बोर्ड कांग्रेस व गांधी परिवार लेकर ही आया। बाबा साहेब के संविधान में यह सब नहीं था। संविधान को बदलने वाले आज संविधान बचाने का नाटक करते घूम रहे है।


अब फिर राहुल बाबा नया भ्रम फैलाएंगे
राहुल गांधी इन दिनों हिन्दू समाज को विभाजित करने के लिए जातीय जनगणना की मांग करते घूम रहे है। में पूछता हूं राहुल बाबा हिन्दुओं की ही जाति जनगणना क्यों? मुस्लिमों की जाति जनगणना हो इसकी मांग क्यों नहीं करते। उन्होंने कहा कि वैसे यह विडम्बना ही है कि जातीय जनगणना की मांग वह कर रहा है जिसकी जाति के बारे में देश की जनता को ही पता नहीं है।राहुल गांधी को पहले अपनी जाति देश को बतानी चाहिए। देश भी अब उनकी जाति को जानना चाहता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE