उज्जैन। फेमिना मिस इंडिया-2024 बनने के बाद पहली बार निकिता अपने घर उज्जैन आई हैं। रविवार को उन्होंने महाकाल मंदिर में दर्शन किए थे। मंदिर में क्राउन पहने रखने पर पुजारी महेश शर्मा ने सवाल खड़े किए। उन्होंने इसे मर्यादा का उल्लंघन बताया है।
ताज पहनकर महाकाल के दर्शन करने पर छिड़े विवाद पर निकिता पोरवाल ने कहा है, श्मैं अपने पापा के सामने भी क्राउन पहनकर गई थी, उनको बताने कि देखो, जो आपने मुझे बनाया, वो आज मैं हूं। महाकाल के सामने भी बताने गई कि आपकी बेटी कुछ बनकर आई है।
सोमवार को निकिता ने अपनी सफाई में कहा, श्बाबा का आशीर्वाद मुझ पर है।श् आज वे उज्जैन में अपने स्कूल पहुंचीं। टीचर्स और स्टूडेंट्स से मुलाकात की।
महाकाल के पुजारी बोले- ताज पहनना मर्यादा के खिलाफ
महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा का कहना है, भगवान महाकाल के सामने ताज पहनकर जाना मर्यादा के अनुकूल नहीं है। महाकाल मंदिर की एक मर्यादा है, एक प्रोटोकॉल है, एक ड्रेस कोड भी है। भगवान महाकाल अवंतिका के राजा हैं। यहां राजा के सामने कोई भी व्यक्ति न तो पगड़ी बांधकर, न सिर पर कपड़ा बांधकर और न ही टोपी - कैप पहनकर जाता है। यह महाकाल महाराज के राजाधिराज की मर्यादा है।
उन्होंने कहा, श्उज्जैन की बेटी मिस इंडिया बनी है, गर्व की बात है। भगवान महाकाल उसे और यशस्वी भी करें। लेकिन, वे ताज भगवान महाकाल की शरण में रखकर प्रार्थना करतीं, तो इससे उनका मान-सम्मान और बढ़ता।