BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2024, 11:38 am
NEWS : छोटीसादड़ी नगर कांग्रेस अध्यक्ष एंव गौभक्त ओमप्रकाश शर्मा का निधन, पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। छोटी सादड़ी में यहां नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवम् गौभक्त ओमप्रकाश शर्मा का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। छोटी सादड़ी में नगर कांग्रेस अध्यक्ष शर्मा के आकस्मिक निधन के समाचार से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।


नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के अंतिम संस्कार में पूर्व सहकारिता उदयलाल आंजना शामिल हुए। पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना ने ओम प्रकाश शर्मा के राजनीतिक एवम् सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ओर दिवगंत आत्मा की शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

 
अंतिम संस्कार के पश्चात आंजना ने शर्मा के परिवारजनों को ढांढस बंधाया और इस दुखद परिस्थिति में परिवारजनों को सहन शक्ति प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना की। नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के अंतिम संस्कार में अंतिम दर्शन के दौरान क्षेत्र के कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण, समस्त अग्रिम संगठनों से जुड़े पदाधिकारीगण, स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े समस्त समाजसेवीगण, मित्रगण,एवम् मीडियाकर्मी सहित छोटी सादड़ी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में आए गणमान्यजन उपस्थित थे। सभी ने शर्मा के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ओर दिवगंत आत्मा की शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE