मनासा। लायंस क्लब मनासा द्वारा दीपावली के पूर्व कंजार्डा के पास वराह जी में आदिवासी महिलाओं के बीच जा कर उत्सव मनाया गया, लायंस क्लब के अध्यक्ष दिनेश झंवर ने क्लब के द्वारा उनकी मातुश्री स्व. प्रेमलता झवर की स्मृति में 200 आदिवासी महिलाओं को नई साड़िया एवं मिठाई का वितरण किया गया।
इस उपलक्ष्य पर क्षेत्रीय विधायक लायन माधव मारू, लायंस संभागीय अध्यक्ष सुरेश तोतला, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक मालपानी मनासा, लायंस क्लब गोल्ड निंबाहेड़ा अध्यक्ष गोविंद सोनी एवं स्थानीय सरपंच, जनपद सदस्य एवं झवर परिवार मंचासिन रहे। मारू ने अपने उद्बोधन में कहा कि लायंस क्लब हर समय सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहा हे , इसी कड़ी में आज इस कार्यक्रम में जो साड़िया वितरण की गई हे ये एक संदेश हे कि हम सब मिल जुलकर समरसता के साथ त्योहार को मनाए। मारू ने कहा कि ऐसे कार्यों के साथ साथ बच्चों की शिक्षा के लिए भी पुरजोर प्रयास होना चाहिए ताकि उनके जीवनस्तर में भी सुधार आए। कार्यक्रम में संभागीय एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष निंबाहेड़ा एवं मनासा अध्यक्ष द्वारा भी उद्बोधित किया गया। लायंस क्लब द्वारा इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए झवर परिवार का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में लायन मंगेश संघई, प्रद्युम्न मारू,गिरीश भट्ट, प्रीतम भटेवरा, एन सी पाटीदार, रमेश मूंदड़ा, नितिन जैन , शैलेन्द्र जैन, प्रकाश झवर,विष्णु सोनी, अरुण बसेर, दीपक बसेर, अजय शर्मा, एवं साथीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव महेश राठी द्वारा किया गया।