मनासा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की पहल ष्दिवाली विद माय भारतष् एवं ष्सेवा से सीखो कार्यक्रमष् अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा द्वारा मनासा पुलिस थाने में ईएलपी कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्राप्त की। मनासा थाना प्रभारी शिवकुमार यादव एवं एएसआई राजकुमार यादव द्वारा पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली, यातायात नियमों, साइबर क्राइम जागरूकता और विभिन्न धाराओ के बारे में स्वयंसेवकों को जानकारी दी और थाना परिसर का भ्रमण करवाया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी एस यादव, एएसआई राजकुमार वर्मा सहित अन्य अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में रासेयो स्वयंसेवक उपस्थित रहे।