देवास। जिले में नगर निगम कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन नहीं मिला। जिसके कारण निगम के कर्मचारियों ने आयुक्त के पास जाकर वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।निगम कर्मचारियों ने बताया कि नगर निगम के स्वास्थ्य, राजस्व विभाग सहित के करीब 832 कर्मचारी की दिवाली से पहले वेतन नहीं आई है। जबकि सीएम ने कुछ दिनों पहले 28 अक्टूबर के पहले वेतन देने की बात कही थी। कर्मचारी राकेश बंजारे ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में नाराजगी है, इसको लेकर हमने आयुक्त से चर्चा भी की है।इस मामले में नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा ने बताया कि वेतन दिया जा चुका है कर्मचारी कह रहे दीपावली के पूर्व एडवांस वेतन दिया जाए। कर्मचारियों को सितंबर का वेतन दिया जा चुका है। अक्टूबर माह का वेतन 1 से 3 तारीख में दिया जाएगा। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें एडवांस राशि दी जाए।