छतरपुर। मेले जलबिहार में लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर जारी है। सोमवार-मंगलवार की रात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाहर एवं स्थानीय कवियों ने शिरकत की।
सुरेन्द्र सार्थक (डीग, राजस्थान), जानी बैरागी (धार), कमलेश शर्मा (इटावा), मनवीर मधुर (दिल्ली), अखिलेश द्विवेदी (प्रयागराज), प्रख्यात मिश्रा (लखनऊ), सुमित्रा सरल (प्रतापगढ़, राजस्थान), राना मुनि प्रताप (हाथरस) अभिषेक अरजरिया और अभिराम पाठक (छतरपुर) ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा।
दर्शक देर रात तक तालियों की गूंज के साथ कवियों का उत्साहवर्धन करते रहे। कार्यक्रम में कवियों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत कविताएं प्रस्तुत की। वहीं आज मंगलवार की रात्रि में ऑल इंडिया मुशायरा का आयोजन किया जाएगा।
मां सरस्वती की वंदना के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम
इस दौरान सर्वप्रथम मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्ज्वलन कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम एवं अन्य विशिष्ट अतिथिगणों को पुष्प गुच्छ, सॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मंच का संचालन रामसिंह राय द्वारा किया गया।
इस दौरान नपा अध्यक्ष ज्योति सुरेन्द्र चौरसिया, सीएमओ दिनेश तिवारी, नपा उपाध्यक्ष विकेंद्र बाजपेई, सुरेंद्र चौरसिया, दीपक गुप्ता, रामअवतार शुक्ला, जय तिवारी, विनय पटैरिया, गुरु प्रसाद, जीपी यादव, अरविंद यादव, पार्षदगण, पल्ली दादा, आरती बृजेश राय, शिव सिंह, उपयंत्री नीतेश चौरसिया, अंकित अरजरिया, गणमान्य नागरिक सहित साथ श्रोतागण मौजूद रहे।