BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2024, 12:49 pm
KHABAR : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ पंचायत सचिव ग्राम पंचायत भीमपुरी को निलम्बित करते हुए विभागीय जांच संस्थित की गई, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ जितेन्द्र सिंह चौहान द्वारा पंचायत सचिव ग्राम पंचायत भीमपुरी जनपद पंचायत थांदला दिनेश डामोर को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने तथा वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश की अवहेलना करने के सम्पादित कृत्य का दोषी मानते हुए मध्यप्रदेश, पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा शर्ते) नियम 2011 की कण्डिका (7) के प्रावधान के तहत तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए विभागीय जाँच संस्थित की जाती है।

पंचायत सचिव ग्राम पंचायत भीमपुरी जनपद पंचायत थांदला दिनेश डामोर को अनिल डामोर निवासी ग्राम पंचायत भीमपुरी द्वारा सी.एम. हेल्पलाईन मे दर्ज शिकायत के माध्यम से “महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम म.प्र.” के अंतर्गत स्वीकृत कपिलधारा कूप की राशि का भुगतान नहीं करने के कारण राशि भुगतान कराने की मांग की गई थी। जिसके परिप्रेक्ष्य में स्वीकृत कार्य की सामग्री राशि का भुगतान करने मे अनावश्यक विलम्ब करने के फलस्वरूप शिकायतकर्ता को राशि का भुगतान प्राप्त नही हो सका है। प्रकरण मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत थांदला द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत भीमपुरी के पंचायत सचिव डामोर द्वारा हितग्राही का जॉबकार्ड से मुखिया का नाम डिलिट किया गया तथा इस संबंध मे “सूचना पत्र” जारी किये जाने पर, डामोर द्वारा कोई उत्तर प्रस्तुत नही किया।

डामोर द्वारा सीएम हेल्पलाईन के निराकरण हेतु किसी तरह के प्रयास भी नही किये गये। स्पष्ट है कि, डामोर द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के फलस्वरूप उक्त स्थिति निर्मित हुई है। निलम्बन अवधि मे डामोर का मुख्यालय कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, थांदला नियत किया जाता है तथा डामोर को नियमानुसार निलम्बन भत्तें की पात्रता अर्जित रहेगी। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE