झाबुआ। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर मुकेश सोनी के आदेशानुसार मृतक नरु पिता रवजी भाबोर निवासी ग्राम गुवाली तहसील मेघनगर की 29 अगस्त 2024 को सर्प के काटने के कारण मृत्यु हो जाने पर मृतक के वैध वारिसान उसके पुत्र रमेश पिता नरु भाबोर निवासी ग्राम गुवाली तहसील मेघनगर की राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) की कण्डिका पाँच बिंदु क्रमांक 2-“क” के प्रावधानों के तहत् 4,00,000 (चार लाख रुपए) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।