राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में भूमिपूजन कार्यक्रम में सियासी बवाल हो गया। नर्सिंग महाविद्यालय के वर्चुअल भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रोटोकोल का ध्यान नहीं रखने पर कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष ने जमीन पर बैठकर अधिकारी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। जमीन पर बैठे अध्यक्ष मान मनौव्वल के बाद मंच पर विराजमान हुए।
दरअसल राजगढ़ में नर्सिंग महाविद्यालय का वर्चुअल भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल दो मंत्री के सामने जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया नीचे जमीन पर बैठ गये। चंदर सिंह सोंधिया ने वहां मौजूद अधिकारी से कहा कि- कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष का कोई प्रोटोकोल नहीं है क्या। उनकी नाराजगी के बाद मंत्री गौतम टेटवाल व कलेक्टर मंच से नीचे आकर उसे मनाकर ले गये मंच पर। इसके बाद वे मंच पर विराजमान हुए। अधिकारी को फटकार लगाते और जमीन पर बैठने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।