शाजापुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने के उद्देश्य से शाजापुर में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में विधायक अरूण भीमावद, कलेक्टर ऋजु बाफना, एएसपी टी एस बघेल सहित गणमान्य नागरिक और शासकीय सेवक शामिल हुए।
विधायक अरूण भीमावद ने प्रतिभागियों को एकता, अखण्डता और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने की शपथ दिलाई। दौड़ स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय से शुरू होकर स्टेडियम में समाप्त हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, के साथ बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे।