देवास। चंद्रशेखर आजाद नगर मल्टी में पानी की टंकी में थूकने व अन्य समस्याओं को लेकर आज सोमवार को हिंदू संगठन के साथ वहां के रहने वाली कई महिलाएं सिविल लाइन थाने पहुंची। महिलाओं ने बताया कि यहां पर कुछ वर्ग विशेष के लोग रहते हैं जो की पानी की टंकी में थूकते हैं और तुलसी के पौधे पर भी थूकते हैं। वहीं उन्होंने बताया कि यह मकान दूसरे के हैं यहां पर यह किराए से रह रहे हैं जबकि यह गरीबों के रहने के लिए आवंटित की गई है। इन समस्याओ को लेकर हम सिविल लाइन थाने पहुंचे है वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि उन्होंने पानी की टंकी में नहीं थूका है तुलसी के पौधों पर गलती से थूका था उसमें भी अब नहीं थूकेंगे।