BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2024, 2:55 pm
KHABAR : सीएम डॉ मोहन ने वोकल फॉर लोकल का दिया संदेश, काफिला रुकवाकर खरीदे दीये, व्यापारियों का जाना हालचाल, दिवाली की दी बधाई, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक बार फिर वोकल फॉर लोकल का संदेश दिया हैं। उन्होंने काफिला रुकवाकर फुटपाथ से दीये की खरीदी की। इस दौरान सीएम ने व्यापारी का हालचाल भी जाना। वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह पहल शुरू की है। साथ ही आमजन से अपील करते हुए कहा कि लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दें।


मंगलवार धनतेरस पर्व पर सीएम डॉ मोहन यादव टीटीनगर स्टेडियम के पास दीये की दुकान पर पहुंचे। जहां उन्होंने मिट्टी के कारीगर सुनील व लकी प्रजापति और बबलू प्रजापति से दीये खरीदे। साथ ही उन्होंने दुकानदारों का हालचाल भी जाना। मुख्यमंत्री व्यापारियों को दीपावली की भी शुभकामनाएं दी है। वहीं सुनील, लकी और बबलू ने त्योहारों के दौरान पथ विक्रेताओं को बाजार छूट से मुक्ति दिलाने के लिए सीएम का आभार जताया।


वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा
वहीं मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि दीपावली पर छोटे रेहड़ी-पटरी वाले, छोटे दुकानदार अलग-अलग प्रकार से अपनी आजीविका चलाने के लिए सामान बेचते हैं। इसको देखते हुए हमने निर्णय लिया है कि आज से लेकर देवउठनी ग्यारस तक जो फुटपाथ पर दुकान लगाकर सामान बेचते हैं, उनसे किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लिया जाएगा। हमें वोकल फॉर लोकल को भी बढ़ावा देना है।


चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करें- मंत्री धर्मेंद्र लोधी
इधर, एमपी के संस्कृति पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं की खरीददारी करें। मिट्टी के दीयों का उपयोग करें। चीनी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी की परिकल्पना को साकार करें। वहीं मंत्री ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की शुभकामनाएं भी दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE