BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2024, 3:03 pm
NEWS : इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर होंगे कार्यक्रम, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 40 वीं पुण्यतिथि और लौहपुरुष स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की 149 वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम 31 अक्टूबर को आयोजित होंगे।


जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्षवर्धन सिंह गाडन ने  बताया कि 31 अक्टूबर को इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रातः 11 बजे कांग्रेसजनों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्य अर्पित कर दोनों विभूतियों का पुण्य स्मरण किया जायेगा। जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैरुलाल चौधरी करेंगे।


इस कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी उदयलाल आंजना, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी, शंकर लाल बेरवा, विधायक प्रत्याशी बद्रीलाल जाट, जिला संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा सहित प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी-सदस्य,ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, नगर निकाय के चेयरमैन, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडल कांग्रेस के पदाधिकारी, पंचायत राज के जनप्रतिनिधि,नगरनिकाय के जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठन, प्रकोष्ट एवं विभागों के पदाधिकारी एवं जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्तायो को आमंत्रित किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE