भानपुरा। एक सप्ताह पहले अपने भोपाल प्रवास के दौरान मनासा के विधायक माधव मारु के साथ गरोठ भानपुरा क्षेत्र के विधायक चंदर सिंह सिसोदिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट के दोरान क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर एक मांग पत्र दिया था उसमें सबसे महत्वपूर्ण मांग थी नीमच से झालावाड़ तक व्हाया मनासा, रामपुरा, गांधी सागर, भानपुरा होते हुए 4 लाईन सड़क निर्माण की मांग की थी, जिसे आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में मेडीकल कॉलेज के शुभारंभ अवसर एक समारोह में स्वीक्रती प्रदान की इस घोषणा से गरोठ भानपुरा विधानसभा क्षेत्र में हर्ष है और विधायक चन्दर सिंह सिसौदिया के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री का आभार माना है।