BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2024, 3:30 pm
KHABAR : 69 दीप जलाकर मनाएंगे मप्र का स्थापना दिवस, शहरों में फूटेंगे पटाखे, बंटेंगी मिठाइयां, जेलों में सुरक्षा के लिए हर पल होगी निगरानी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के 69वें स्थापना दिवस पर सरकारी इमारतों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 69 दीप जलाए जाएंगे। भोपाल में जिला प्रशासन की ओर से रविन्द्र भवन में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उधर जेलों में विशेष सुरक्षा बरतने के निर्देश भी शासन ने दिए हैं। भोपाल में आठ साल पहले दीपावली की रात हुई कॉन्स्टेबल की हत्या और कैदियों की फरारी के चलते यह सतर्कता बरती जा रही है। जेल विभाग के सीनियर अफसरों की छुट्‌टी 4 नवम्बर तक के लिए कैंसिल कर दी गई है।


स्थापना दिवस और दीपावली के कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार ने सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। यह कार्यक्रम कल से शुरू हो जाएंगे। इसमें कहा गया है कि कलेक्टर और जनप्रतिनिधि निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिठाई और पटाखे देने का काम करेंगे।


स्थापना दिवस पर ये कार्यक्रम होंगे
प्रदेश के स्थापना दिवस पर संस्कृति विभाग की ओर से एक नवम्बर को अमृत मध्यप्रदेश के अंतर्गत समवेत नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। यह प्रस्तुति प्रदेश की सांस्कृतिक और क्षेत्रीय विशिष्टता पर आधारित होगी। नाटिका में अनेक पावन स्थलों के महत्व को भी प्रदर्शित किया जाएगा। शिखर सम्मान से अलंकृत चंद्रमाधव बारिक ने इस नृत्य नाटिका का निर्देशन किया है। प्रस्तुति में 108 कलाकार हिस्सा लेंगे। लोकमाता अहिल्या देवी को समर्पित महेश्वर घाट की थीम पर कार्यक्रम का आकल्पन किया जा रहा है। सुगम संगीत के अंतर्गत गायक और संगीतकार अंकित तिवारी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई पर निर्मित प्रोजेक्ट खूब लड़ी मर्दानी के लिए संगीत देने वाले तिवारी ने अनेक हिंदी फिल्मों में भी संगीत दिया है।


स्थापना दिवस के अवसर पर होंगे गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दीपावली के दूसरे दिन भारत की प्राचीन परम्परा के अनुसार गोवर्धन पूजा होती है। गोवर्धन पूजा व्यक्तिगत स्तर के साथ ही संस्थागत स्तर पर भी की जा सकती है। गोशालाओं में नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से गौ-पूजन कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा है कि गोवर्धन पूजा के कार्यक्रमों के लिए प्रशासनिक अमला भी सक्रिय रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE