BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2024, 3:35 pm
KHABAR : एमपी में धनतेरस की धूम, बीजेपी कार्यालय में की पूजा, नेताओं ने फोड़े पटाखे, दिवाली की दी बधाई, वीडी शर्मा ने बजरंग दल के पोस्टर को बताया सही, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश समेत देशभर में धनतेरस की धूम है। प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में धनतेरस पूजन किया। इसके बाद कार्यालय में आतिशबाजी की गई। नेताओं ने जमकर पटाखे फोड़े। वीडी शर्मा ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है।


मंगलवार को धनतेरस के मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूजा की गई। इस दौरान संगठन महामंत्री हितेंद्र शर्मा और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। धनतेरस पूजन के बाद नेताओं ने पटाखे फोड़ें। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दीवाली की बधाई दी। वहीं उन्होंने अजय सिंह राहुल भैया के बयान पर पलटवार किया है। वीडी शर्मा ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव के समय हमने कहा था कि कांग्रेस की लीडरशिप अप्रासंगिक हो गई है। कांग्रेस की हर जगह यही हालत है, ये सब एक दूसरे के चट्टे बट्टे हैं, इनका यही हाल रहा है। हम तो सक्रिय राजनीति करते हैं। सदस्यता अभियान में हम जहां कमजोर हैं वहां मजबूती की पृष्ठभूमि तैयार कर दी है।


बजरंग दल के पोस्टर में सही लिखा है- वीडी शर्मा
उन्होंने कांग्रेस की कार्यकारिणी पर भी निशाना साधा हैं। कहा कि पार्टी अपना अस्तित्व खो रही है। वहीं बजरंग दल के पोस्टर पर कहा कि बिल्कुल ठीक लिखा है। भारत की संस्कृति कहती है विश्व एक परिवार है, हम इसी पर काम करते हैं। अपने विचार को बढ़ाने जो करना है वो करेंगे। वीडी शर्मा ने बताया कि ‘रन फॉर यूनिटी’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर किया गया है। 31 अक्टूबर को दीपावली होने के चलते आज इसका आयोजन किया जा रहा है। पीएम मोदी ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE