BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2024, 4:37 pm
KHABAR : बालाघाट में दीपावली को लेकर प्रशासन ने की व्यवस्थाएं, बाजार में कार ले जाने पर मनाही, आगजनी पर फायर बिग्रेड और अस्पताल में तैयारी, पढे़ खबर 

Share On:-

बालाघाट। धनतेरस से पंच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरूआत हो गई है। जिसको लेकर बाजार सज गया है। दीपावली पर्व पर धनतेरस से लेकर दीपावली तक मेनरोड के गुजरी बाजार से लेकर सराफा बाजार तक अच्छी खासी भीड़ होती है, जिसको लेकर यातायात विभाग और पुलिस विभाग ने प्लान तैयार किया है।


जिससे आवागमन और सुरक्षा बेहतर हो। इसके अलावा किसी घटना में घायलों के लिए अस्पताल और किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना के लिए फायर अमला भी सतर्क है।


फोर व्हीलर वाहनों के बाजार में प्रवेश पर रोक
यातायात प्रभारी आकाश शर्मा ने बताया कि धनतेरस से दीपावली तक बाजार में भीड़ के मद्देनजर नगर के काली पुतली चौक से सुभाष चौक तक फोर व्हीलर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। बाजार में भीड़भाड़ के दौरान फोर व्हीलर वाहनों के लिए जय हिंद टॉकीज मैदान और काली पुतली चौक पर चौपाटी के पास खाली जगह पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।


जहां वाहन चालक अपने वाहनों की पार्किंग कर बाजार कर सकते है। दो पहिया वाहनों को लेकर कोई रोक नहीं है। इसके अलावा बाजार में आवागमन को सुचारू बनाने के लिए बाजार के राजघाट चौक, महावीर चौक और सुभाष चौक में पाइंट ड्यूटी लगाई गई है।


पुलिस कर रही मोबाइल गश्त और पेट्रोलिंग
कोतवाली थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने बताया कि त्योहार के दौरान बाजार में भीड़भाड़ को देखते हुए सभी पॉइंट पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा पुलिस की मोबाइल और पेट्रोलिंग पार्टी को लगाया गया है। किसी भी प्रकार की घटना या असुरक्षा को लेकर लोग इमरजेंसी 100 नंबर या कोतवाली थाना के नंबर पर सूचना दे सकते हैं।


अस्पताल में बेड की पर्याप्त व्यवस्था
सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन ने बताया कि दीपावली त्योहार में किसी प्रकार की आगजनी या पटाखा विस्फोट से होने वाली घटना को देखते हुए अस्पताल में विशेष व्यवस्था की गई है। अस्पताल में आईसीसीयू से लेकर से सर्जिकल, आर्थाेपेडिक, एसडीयू में बेड की पर्याप्त व्यवस्था है।


अस्पताल में 7 दिन 24 घंटे, डॉक्टरों की तैनाती है
अस्पताल में लगभग किसी भी प्रकार की गंभीर घटना में 35 घायलों के लिए बेड की व्यवस्था है। अस्पताल में पर्याप्त दवाएं है।


फायर बिग्रेड का शहरी क्षेत्र में 5 से 10 मिनट में मिलेगा रिस्पॉन्स
आग बुझाने ड्राय केमिकल फोम से लेकर पाउडर तक की व्यवस्था दीपावली पर आगजनी या पटाखा विस्फोट कांड से निपटने के लिए फायर व्यवस्था पर फायर बिग्रेड प्रभारी संजू सोनेकर ने बताया कि हमारे पास चार गाड़ियां है। जिसमें एक वाहन ड्राय केमिकल फोम वाहन है, जो पानी के साथ मिलाकर, आग पर काबु पाने में उपयोग किया जाता है।


जबकि ड्राय केमिकल पाउडर का अग्निशमन संयंत्र भी है। इसके अलावा वॉटर फायर भी है। नगर में यदि कोई घटना होती है तो पांच से 10 मिनट में हम रिस्पॉन्स देने तैयार है।


यदि नगर में कहीं भी आगजनी की घटना होती है तो वह कंट्रोल रूम में इमरजेंसी 100 नंबर या फायर के दूरभाष क्रमांक 07632-240862 पर जानकारी दे सकते हैं। अस्थायी पटाखा दुकान में दो फायर वाहनों के साथ ही फायरकर्मियों को सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE