देवास। कलेकटर ऋषव गुप्ता एवं सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति के मार्गदर्शन में देवास जिले में वर्षा जल संचय के लिए “अमृत संचय अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बागली विकासखंड की ग्राम पंचायत बरझाई के नाले पर बोरी बंधान बनाया गया, जिससे हजारों लीटर पानी संग्रहित हो गया है। इस बोरी बंधान से अब बहता पानी रूक गया तथा पानी के संचय होने से क्षेत्र का वाटर लेवल भी बना रहेगा। जिले के सभी नागरिक बोरी बंधान अभियान से जुड़कर पानी का संचय करने में सहभागिता करें।
उल्लेखनीय है कि “अमृत संचय अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों में विभिन्न जल स्रोतों पर जन सहयोग से बोरी बंधान का निर्माण किया जा रहा है तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाए जा रहे है। जिले में नदी एवं नालों पर जगह-जगह बनाए गए स्टाप डेम से लाखों लीटर वर्षा का जल संग्रहित किया जा रहा है। अभियान में सभी की सहभागिता से करोड़ों लीटर बारिश का जल सहेजा गया। जिले के नागरिकगण भी पानी को सहेजने के लिए इस महत्ती अभियान से जुड़ रहे हैं तथा अपनी स्वेच्छा से अपनी घरों की छत पर रूफ वाटर हॉर्वेस्टिंग सिस्टम को लगा रहे हैं।