इन्दौर। एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने कलेक्टर कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा, राजेंद्र सिंह रघुवंशी तथा निशा डामोर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।