BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2024, 5:07 pm
KHABAR : जिले के गौतमपुरा की रहने वाली सरिता रविन्द्र का पूरा हुआ सपना, आमदनी का बड़ा हिस्सा चला जाता था मकान के किराये में, अब मिला अपना आशियाना, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। जिले के गौतमपुरा की रहने वाली सरिता रविन्द्र लंबे समय से किराये की मकान में रह रही थी। उनके पति अनाज की खरीद-बिक्री का काम किया करते हैं। वे घर पर ही रहकर सिलाई का काम करती हैं। उनके परिवार की आमदनी का एक बड़ा हिस्सा मकान के किराये में चला जाता था। उन्होंने बचत की राशि से एक छोटा प्लाट खरीदा। आर्थिक तंगी की वजह से वे पक्का मकान नहीं बना सकी।
सरिता को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की जानकारी मिली। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का क्रियान्वयन नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने योजना का लाभ लेने के लिये फॉर्म से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की। प्रयासों से उनका प्रकरण मंजूर हो गया। उन्हें ढ़ाई लाख रूपये की सहायता राशि 3 किश्तों में मंजूर हुई। आज उनका पक्के मकान का सपना साकार हो गया है। सरिता बताती हैं कि उन्हें किराये मकान के साथ मकान किराये में खर्च होने वाली राशि से भी मुक्ति मिली है। उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। अपने पक्के आवास की जानकारी उन्होंने अपने परिचितों को भी दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये वे केन्द्र और राज्य सरकार दोनों का दिल से धन्यवाद देती हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE