खरगोन। लोकल फॉर वोकल अभियान को बढ़ावा देते हुए मंगलवार को कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने फुटपाथ पर लगी दुकानों से खरीदी कर आमजन को भी स्थानीय लोगों से खरीददारी का आह्वान किया। दोपहर में टीआईटी कॉम्पलेक्स से श्रीकृष्ण टॉकिज तिराहे तक सड़क किनारे लगे, दीपक, मिट्टी की प्रतिमा, झाडू, रांगोली की दुकानों से खरीदी की। उन्हें कलेक्टर ने खुद रुपए चुकाए। कलेक्टर को अपने बीच पाकर स्थानीय दुकानदार भी काफी खुश नजर आए। कलेक्टर ने भी लोगों से मिलकर उन्हें स्वदेशी वस्तुओं और उत्पाद को बढ़ावा देने का आह्वान किया।