शाजापुर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वह दिन आ ही गया जब व्यापारियों को अपनी अपनी दुकाने पुनः बस स्टैंड परिसर में मिल गई। दुकाने पाकर व्यापारियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने विधायक श्री अरुण भीमावत और नगर पालिका अध्यक्ष सीएमओ सहित उपस्थित अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। व्यापारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं भी दी साथ ही धनतेरस के अवसर ने इस माहौल को और अधिक खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अरुण भीमावत रहे। श्री भीमावद ने कहा की व्यापारियों ने लंबे संघर्ष के बाद काफी धैर्य रखते हुए अपना काम किया। और इसके लिए सभी व्यापारी भाई भी प्रशंसा के पात्र हैं।जिन्होंने बिना दुकान के इतने समय अपना धैर्य और संयम रखते हुए समय सीमा बीत जाने के बाद भी अपना धीरज बनाए रखा। विगत दिनों नगर पालिका प्रशासन सीएमओ आदि की उपस्थिति में व्यापारियों की बैठक में यह निर्णय हुआ था कि दीपावली के पहले दुकान दे दी जाएगी इसलिए आज धनतेरस पर नपा ने व्यापारियों को दुकानों की सुपुर्दगी दे दी है। शीघ्र ही शेष कार्य रंग रोगन आदि पूर्ण कर दीपावली बाद टीन शेड हटाकर 13 तारीख को बस स्टैंड का अतिथियो की उपस्थिति मे विधिवत संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक बाजार बैठक श्री अभय नागर एवं राजेश जाटव संजय गिरजे सहित अधिकारी कर्मचारीउपस्थित रहें जिन्होंने दुकानदारों को दुकानों की चाबीयाँ सोंपी।
साथ ही बड़ी संख्या मे व्यापारी गण उपस्थित रहें। प्रमुख रूप से बस स्टैंड व्यापारी एसोसिएशन के सचिव उमेश टेलर कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव मुरली भाटिया राकेश भाटिया लालचंद भाटिया श्यामलाल आहूजा दिनेश परमार ललित भावसार राजेंद्र जी भावसार मनोज जी राठौड़ शुभम भावसार दिलीप भावसार पंकज राठौर नाना नाना दा गाड़ी डव सेट लोकन भावसार सहीत ठेकेदार और बड़ी संख्या में व्यापारी गण उपस्थित रहे।