शाजापुर। दीपोत्सव के दौरान आपात स्थिति के लिए 108 एम्बुलेंस तैनात रहेगी। उक्त बात 108 एम्बुलेंस के डिस्टिक मैनेजर गोतम राजपूत ने स्थानीय जिला अस्पताल परिसर में स्थित 108 के कार्यालय में धनतेरस के अवसर पर मंगलवार को ईएमटी, पायलट को दीपावली गिफ्ट वितरित कार्यक्रम में कही। उन्होंने आगे कहा कि दीपोत्सव के दौरान किसी भी तरह की हेल्थ इमरजेंसी के लिए भोपाल में 6269695935 नंबर पर वाट्सएप मैसेज करके एंबुलेंस को बुक कर सकते हैं। मैसेज करने के बाद कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएगी। इसे फीड करने के बाद एंबलेंस भेज दी जाएगी।
दीपोत्सव के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तैयारियां कर ली गई हैं। धनतेरस और दिवाली पर 108 एम्बुलेंस सिस्टम और उसका इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर हाई अलर्ट पर रहेंगे। इसके लिए पूरे शाजापुर जिले के 108 एंबुलेंस प्रबंधन को निर्देश जारी कर दिए हैं। इस अवसर पर 108 एंबुलेंस के जितेन्द्र देवतवाल, फूलसिंह गुर्जर, गोतम गुर्जर, उमेश तंवर, बलराम मेवाड़ा, पवन सौराष्ट्रीय, ललित शर्मा, रामपाल मेवाड़ा, उपस्थित थे।