चित्तौड़गढ़। जिला परिषद चित्तौडगढ की 11 पंचायत समितियों में सितम्बर 2024 माह में, आवास स्वीकृतियों के मामले में एक उत्कृष्ठ परिणाम देते हुए लक्षित आवासो के विरूद्ध 99.90 प्रतिशत स्वीकृतियां जारी की गई। जिला कलक्टर आलोक रंजन के उत्कृष्ठ नेतृत्व में, जिला परिषद चित्तौडगढ के सामुहिक प्रयास से आज धनतेरस के अवसर पर भूमि पूजन के माध्यम से एक अनोखी पहल आवासहीन को आवास निर्माण की और गतिशील करने की और की गई ।
भूमि पूजन के अवसर पर लाभार्थियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाई। भूमि पूजन में लाभार्थियों के निर्माण स्थल पर ढोल, बाजे, नृत्य, महिला गीत, पण्डितों के मन्त्रोचार, पूजन सामग्री, नारियल, रोली इत्यादि के साथ उत्साहपूर्वक इस कार्यकम को समारोह के रूप में मनाया गया।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक के मार्गदर्शन में संकल्पित लक्ष्य लिया गया की हर स्वीकृत आवास के लाभार्थी के आवास का शीघ्र निर्माण हो, ताकि आवासहीन परिवारों को विकास का सही प्रकार से लाभ मिल सके। इसी क्रम में जिला परिषद चित्तौडगढ के स्तर से 11 पंचायत समितियों में अधिकारियों की टीम ने आज भ्रमण के दौरान इन आवासों के भूमि पूजन व कार्य प्रारम्भ की कार्यवाही को गति दी। जिले में स्वीकृत 3979 आवासो में से 1915 आवास स्वीकृति के उपरान्त प्रारम्भ हो गये एवं धनतेरस के अवसर पर भूमि पूजन के माध्यम से 1714 के लगभग आवासों को गतिशील किया गया।
यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि, माननीय सांसद, माननीय विधायक, पंचायत समितियों के माननीय प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायतों के सरपंचगण एवं ग्राम पंचायत सदस्यों द्वारा अपनी सहभागिता व प्रोत्साहन से इस अभिनव पहल को ऊर्जा प्रदान की है।