रतलाम। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मंगलवार को कलेक्टर राजेश बाथम ने कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान भोपाल में आयोजित हो रहे कार्यक्रम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन को भी देखा व सुना गया।