BREAKING NEWS
KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<     BULLETIN: नीमच मंदसौर जिले की बड़ी खबरे,देखें खबर.. <<     शिवपुरी मे दूध के दाम घटाने पर डेयरी संचालकों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में होने वाली थी.. <<     खरगोन के गोगावां में मोबाइल टॉवर में भीषण आग,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 30, 2024, 11:37 am
KHABAR : चित्रकूट में पांच दिवसीय दीप दान मेला शुरू, भगवान कामतानाथ के दर्शन करने देश भर से पहुंचे श्रद्धालु, कलेक्टर और एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, पढे़ खबर 

Share On:-

चित्रकूट। धनतेरस के त्योहार के साथ ही भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट में पांच दिवसीय दीपदान मेले का भी शुभारंभ हो गया है। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासनिक तौर पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसी बीच सतना कलेक्टर व एसपी ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


मंगलवार की शाम से ही श्रद्धालु भगवान श्रीराम की तपोभूमि रही चित्रकूट तीर्थ में पहुंचने लगे हैं। धनतेरस से भाई दूज तक चलने वाले इस मेले में देश भर से भक्त चित्रकूट पहुंच कर पावन सलिला मंदाकिनी में डुबकी लगा कर दीपदान करते हैं। श्रद्धालु भगवान कामतानाथ के दर्शन कर कामदगिरि पर्वत की प्रदक्षिणा करते हैं। परीवा के दिन यहां दीवारी नृत्य की धूम रहती है। चित्रकूट में ही गधों का प्रसिद्ध मेला भी इसी दौरान लगता है।


इसी बीच सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा ने पांच दिवसीय दीपदान मेले में लगभग 40 लाख लोगों के आने की संभावना जताई है, साथ ही लोकल फार वोकल के तहत कुम्हारों से मिट्टी के दीए खरीदने की भी अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE