चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं महेन्द्र सिंह सिसोदिया अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल द्वारा उपकारागृह कपासन का निरीक्षण किया गया। प्राधिकरण सचिव द्वारा रसोई घर, बैरक, शौचालय, स्नानागार का निरीक्षण किया जाकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये तथा बंदियों की विधिक सहायता के लिए संचालित प्रिजन लीगल एड क्लिनिक के बारे में जानकारी दी गई एवं रजिस्टर की जांच की गई। सचिव द्वारा सभी बंदियों से वार्ता की गई तथा सभी बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जागरूक किया एवं प्रत्येक कैदी से उसके जेल में आने के कारणों एवं उसकी तरफ से कोई वकील पैरवी कर रहा है अथवा नहीं आदि की जानकारी लेकर उन्हें विधिक सहायता आवेदन पत्र भरने हेतु आह्वान किया गया, ताकि बिना किसी रुकावट के समाज के किसी भी तबके से आने वाले व्यक्ति जो कि जेल में निरूद्ध है, को अतिशीघ्र न्याय मिल सके।