BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2024, 6:35 pm
NEWS : मां की ममता के नाम 641 से अधिक रक्त वीरों ने किया रक्तदान, सांसद जोशी, जिला कलेक्टर, एसपी ने बढ़ाया रक्त वीरों का हौंसला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । शिक्षाविद  स्वर्गीय श्रीमती सावित्री शर्मा त्यागी की पुण्य स्मृति में आयोजित शिविर मे मां की ममता के नाम पर 641 से अधिक रक्त वीरों ने रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी । 
शिविर संयोजक पवन शर्मा ने बताया कि युवा समाज सेवी गौरव त्यागी की स्वर्गीय माता श्रीमती सावित्री शर्मा त्यागी की स्मृति में लगातार यह चौथे वर्ष ऐसा आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को  श्री सांवलिया राजकीय जिला चिकित्सालय की धर्मशाला में आयोजित शिविर में 641 से अधिक रक्त वीरों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी, जिला कलेक्टर आलोक रंजन ,जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी,भाजपा जिला अध्यक्ष मिठू लाल जाट तथा  देवेंद्र कुमार त्यागी ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य का आयोजन निश्चित तौर पर सच्ची श्रद्धांजलि है एवं इससे प्रेरणा लेकर समाज में अन्य लोग भी रक्तदान सहित ऐसे सेवा कार्य करेगे। सांसद जोशी ने त्यागी परिवार का विशेष तौर से आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाज सेवा का यह कार्य अनुकरणीय है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस अवसर पर रक्त वीरों का उनके मध्य जाकर हौसला बढ़ाया । शिविर के शुभारंभ से किसी ने सपरिवार तो ,कहीं पति-पत्नी तो, कहीं पिता पुत्र, कहीं महाविद्यालय विद्यार्थी, अधिवक्ता  ऐसे भी समाज के विभिन्न श्रेणी के वर्गों से लोगों ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया । शिविर के प्रति परिवार जनों मित्रों में इतना उत्साह था कि शिविर की पूर्व संध्या पर भी बाहर जाने से पूर्व मित्र लोग रक्तदान करके गए। शिविर में परिवार जन गौरव त्यागी एवं सोनू त्यागी , मीरा त्यागी, युवान्ग, चारुल, भाई धीरज ने रक्तदान किया तो वही स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी की पुत्री गरिमा त्यागी ने भी रक्तदान किया । इसके साथ ही आरएनटी इंस्टिट्यूट के एमडी वसीम खान ने 64 वी बार  तो रामगोपाल ओझा ने 50 वी बार रक्तदान किया। इसके अतिरिक्त कई रक्तदाता
 ऐसे थे जिन्होंने 25 से अधिक बार रक्तदान किया। पति पत्नी दिनेश सिसोदिया नीतू सिसोदिया, 
अंकित  लड्ढा साक्षी लड्ढा, सना प्रजापत गंगा प्रजापत ने भी अपनी पत्नी सहित रक्तदान किया।शिविर में चार सगे भाई निखिल ,अखिल ,ललित, जलज चावला ने अपना योगदान दिया। पिता पुत्र के रूप में रामगोपाल ओझा वैभव ओझा कुलदीप ओझा ,पुरुषोत्तम सिकलीगर, यश सिकलीगर, विष्णु ओझा ऋतिक ओझा  लोकेश सेठिया हार्दिक सेठिया ने भी रक्तदान किया । मामा भांजा गोपाल  प्रजापत शिव प्रजापत ने भी शिविर में रक्तदान किया। मुंबई से आई निकिता जैन ने भी इस अवसर पर रक्तदान किया। 
रक्तदान शिवीर में जीएसटी कमिश्नर दिलीप बोरीवली, डॉक्टर अशोक आचार्य, एवीएनएल एक्स ई एन सत्यनारायण अमरिया ,हर्षवर्धन सिंह रूद, रघु शर्मा , प्रशांत शर्मा, पवन शर्मा, उमेश त्रिपाठी, अविनाश शर्मा सहित परिवारजनो एवं मित्रो ने रक्तदान किया।रक्तदान शिविर से पूर्व परिवार जनों द्वारा गौशाला में दो ट्रॉली गायों के लिए चारा एवं 101 किलो गुड़ गौ माता को भोग लगाया गया। 
रक्तदान शिविर में रखदाताओं का उत्साह वर्धन करने के लिए   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला, राजस्व अपील अधिकारी सुरेश चंद्र खटीक, यूआईटी सेक्रेटरी कैलाश चंद्र गुर्जर , पूर्व सभापति सुरेश झंवर भोलाराम प्रजापत , प्रधान देवेंद्र कुंवर, पूर्व सभापति रमेश नाथ सुशील शर्मा,अनिल सोनी, सागर सोनी ,रणजीत सिंह भाटी, सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश उपाध्याय, गोल्डमैन कान जी खटीक गोपाल चौबे, सी पी नामधरानी, शिव शर्मा, शेखर शर्मा, गोपाल सिंह सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE