BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2024, 6:56 pm
KHABAR : उज्जैन में छठ पूजन के लिए घाट पहुंची महिलाएं, पूजन और भजन गाकर डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, शुक्रवार को उगते सूर्य को देंगे अर्घ्य, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। देश के कई राज्यों में धूमधाम से मनाया जाने वाला छठ महापर्व उज्जैन में भी मनाया गया। गुरुवार को शिप्रा नदी के रामघाट और देवास रोड स्थित विक्रम सरोवर में बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे छट पूजन के लिए पहुंचे। यहां महिलाओ ने पूजन कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की खुशियों के लिए भगवान से प्रार्थना की।


उज्जैन में रहने वाले बिहार से आए लोगों ने विक्रम सरोवर पर पहुंचकर पूजन किया। इस बीच व्रतधारी महिला मीना मिश्रा ने बताया- छठ के तीसरे दिन शाम को सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की आराधना की जाती है। यह एकमात्र ऐसा व्रत है जिसमें चढ़ते सूरज के बजाय डूबते सूरज की पूजा होती है। व्रतधारी भगवान को जल या दूध से अर्घ्य देते हैं और फल अर्पित करते हैं। छठ व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना के लिए रखती हैं, वहीं संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाली महिलाओं के लिए भी यह व्रत विशेष महत्व रखता है।


छठ के लिए बनाते है खास प्रसाद ठेकुआ
शहर के विक्रम सरोवर पर बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं पूजन और भजन गाकर सूर्य को अर्घ्य दे रही थीं, वहीं बच्चे पटाखे फोड़कर पर्व मना रहे थे।


घाट पर पहुंची उर्मिला मिश्रा ने बताया कि छठ पर्व का तीसरा दिन, जिसे संध्या अर्घ्य के नाम से जाना जाता है, चौत्र या कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है। पूरे दिन सभी लोग मिलकर पूजा की तैयारियां करते हैं। छठ पूजा के लिए विशेष प्रसाद, जैसे ठेकुआ और चावल के लड्डू बनाए जाते हैं।


पूजा के प्रसाद और फल एक बांस की टोकरी में देवकारी में रखे जाते हैं। वहां पूजा-अर्चना करने के बाद शाम को एक सूप में नारियल, पांच प्रकार के फल, और अन्य पूजन सामग्री रखी जाती है, जिसे घर का पुरुष अपने हाथों से उठाकर छठ घाट पर ले जाता है। शुक्रवार अल सुबह सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व की समाप्ति होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE