BREAKING NEWS
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.. <<     NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, साथी के साथ.. <<     कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में सफाई व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन.. <<     BIG NEWS : 24 घंटे में सीबीएन का ट्रिपल अटैक, 5 ड्रग.. <<     KHABAR : दिल्ली से इंदौर को मिली 1,214 करोड़ की बड़ी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2024, 11:20 am
BIG NEWS : लाडली बहनों को और लाडले भईया को भी देंगे राशि, सीएम डॉ मोहन का बड़ा बयान, कहा- विकास में कोई कसर बाकी नहीं रहेगी, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कल लाडली बहनों को राशि वितरण करने को लेकर खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही सीएम ने इशारों ही इशारों में उपचुनाव के बीच बड़ा बयान भी दिया है। उन्होंने कहा कि राशि लाडली बहनों को भी देंगे लाडले भईया को भी देंगे। जो जो मांगा जाएगा वह सब देंगे। विकास के मामले में कोई कोर कसर बाकी नहीं रहेगी।

 

मध्य प्रदेश उपचुनाव के साथ ही अन्य राज्यों में धुआंधार प्रचार के लिए सीएम डॉ मोहन यादव लगातार दौरे कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आज झारखंड चुनाव दौरे पर रहने वाले हैं। जहां वे तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। रवाना होने से पहले सीएम ने कहा कि मैं झारखंड के दौरे पर जा रहा हूं और मुझे इस बात का संतोष है कि जिस प्रकार झारखंड की हवा चल रही है वहां भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि झारखंड महाराष्ट्र सभी जगह अनुकूलता देखने मिल रही है। मध्य प्रदेश की दोनों सीट पर भी हम जीतने जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की जो काम करने की शैली है। उसका लाभ हमें मिलेगा। यही वजह है कि मेरा सभी से आह्वान है। सभी विकास के साथ जुड़िए सभी विकास के साथ चलिए।

 

सीएम ने यह भी कहा कि विजयपुर जैसे पिछड़े क्षेत्र के लिए भाजपा का जीतना बहुत जरूरी है। हम पालपुर कूनो सहित श्योपुर जिले का विकास करने के लिए कटिबद्व है। मैं खुद यहां पर ध्यान दे रहा हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि इस क्षेत्र की जनता बीजेपी को जिताएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE