मन्दसौर। मुख्यमंत्री मोहन यादव की मंशानुरूप मंदसौर में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर आदित्य गर्ग, एसपी अभिषेक आनंद के निर्देशन में सीतामऊ में एसडीएम शिवानी गर्ग के नेतृत्व में प्रशासन ने ग्राम चिकला में गोचर की भूमि पर व्याप्त अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु आज सुबह कार्रवाई प्रारंभ की। जिसमें प्रशासन द्वारा करीब 70 बीघा भूमि को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। संसाधनों के साथ राजस्व दल, पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की जा रही है। उक्त भूमि की कीमत करीब 3.5 करोड रुपए आंकी गई है।