BREAKING NEWS
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.. <<     NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, साथी के साथ.. <<     कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में सफाई व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन.. <<     BIG NEWS : 24 घंटे में सीबीएन का ट्रिपल अटैक, 5 ड्रग.. <<     KHABAR : दिल्ली से इंदौर को मिली 1,214 करोड़ की बड़ी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2024, 12:01 pm
BIG NEWS : विधान सभा उपचुनाव प्रचार तेज, जाति का गणित तय करेगा विजयपुर की जीत, मुख्यमंत्री पहुंचे आदिवासियों के बीच, कांग्रेस ने पायलट को उतारा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कांग्रेस का गढ़ रही श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में मुकाबला कड़ा होता नजर आ रहा है। 6 बार कांग्रेस से जीत चुके रामनिवास रावत अब वन मंत्री के रूप में भाजपा उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने उनके सामने सहरिया आदिवासी समुदाय के मुकेश मल्होत्रा को उम्मीदवार बनाया है। ढाई लाख मतदाताओं में से सर्वाधिक 70 हजार इसी समुदाय के हैं। पिछले चुनाव में भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़कर भी मल्होत्रा 48 हजार वोट ले गए थे। इस सीट पर आबादी के लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा समुदाय रावत-मीणा है। इनकी संख्या लगभग 20 हजार है। रामनिवास रावत इसी समाज के हैं। यहां लगभग 10 हजार गुर्जर मतदाता हैं।


वीडी शर्मा ने कहा- कांग्रेस आदिवासियों का हक छीनती आई
मुख्यमंत्री ने आदिवासी इलाके में प्रचार किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में थे। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य नेताओं के साथ आदिवासी इलाकों में सभाएं और रोड शो किए। सीएम ने कहा कि कांग्रेस यहां डाकू-लुटेरों के दम पर जीतती थी, भाजपा ने सत्ता में आते ही डाकुओं का सफाया किया। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस गरीब आदिवासियों का हक छीनती आई है, लेकिन भाजपा उनकी भलाई के काम करती है।


पटवारी ने कहा- रावत ने जनता से विश्वासघात किया
कांग्रेस ने गुर्जर वोट को साधने के लिए राजस्थान के गुर्जर नेता सचिन पायलट को मैदान में उतार दिया है। पायलट ने गुरुवार को यहां आमसभा की। पायलट ने कहा - पूरे मप्र में माफियाराज फैला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत ने कांग्रेस और जनता दोनों से विश्वासघात किया। उधर, भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पायलट ने कश्मीर में धारा 370 की बहाली को लेकर कहा कि कांग्रेस का स्टैंड साफ है। जनमत का सम्मान होना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE