BREAKING NEWS
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.. <<     NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, साथी के साथ.. <<     कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में सफाई व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन.. <<     BIG NEWS : 24 घंटे में सीबीएन का ट्रिपल अटैक, 5 ड्रग.. <<     KHABAR : दिल्ली से इंदौर को मिली 1,214 करोड़ की बड़ी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2024, 12:06 pm
KHABAR : कृषि मंडी में खाद्य विभाग का छापा, भारी मात्रा में मिला चाइनीज लहसुन, सैंपल को जांच के लिए भेजा, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर कृषि उपज मंडी में आज सुबह-सुबह खाद्य विभाग ने छापा मार करवाई कर भारी मात्रा में चाइनीज लहसुन बरामद किया है। मंडी में खाद्य विभाग का छापा पड़ने से हड़कंप मच गया। खाद्य विभाग ने व्यापारियों के यहां छापा मार कुछ लहसुन भी जब्त किया है। जिसे जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा।


दरअसल खाद्य विभाग को जानकारी मिली थी कि बाजार में चाइनीज लहसुन बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर कई दुकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की। टीम ने मौके से लहसुन भी जब्त किया है। जिसे जांच के लिए भोपाल भेजा जा रहा है। खाद्य विभाग का कहना है की जांच रिपोर्ट के आने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


बतादें कि मार्केट में लहसुन के दाम ज्यादा होने पर चाइनीज लहसुन भी मार्केट में आ गया है। खाद्य विभाग का कहना है कि चाइनीज लहसुन के खिलाफ उनकी छापा मार कार्रवाई निरंतर जारी की जाएगी। खाद्य विभाग इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि आखिर मार्केट में चाइनीज लहसुन आया कहां से है और इसमें कौन लोग शामिल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE