BREAKING NEWS
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.. <<     NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, साथी के साथ.. <<     कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में सफाई व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन.. <<     BIG NEWS : 24 घंटे में सीबीएन का ट्रिपल अटैक, 5 ड्रग.. <<     KHABAR : दिल्ली से इंदौर को मिली 1,214 करोड़ की बड़ी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2024, 12:31 pm
KHABAR :फ्लाईओवर की आड़ में राजनीतिक लड़ाई सांसद, महापौर और भाजपा नगर अध्यक्ष पर भारी अफसरशाही, निरीक्षण के दौरान नहीं पहुंचे कोई अधिकारी, जताई नाराजगी, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। शहर में फ्लाइओवर की आड़ में राजनीतिक फाइट जारी है। सांसद, महापौर और भाजपा नगर अध्यक्ष पर अफसरशाही भारी है। प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर के निरीक्षण के दौरान कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचे। फ्लाइओवर का निरीक्षण सांसद आशीष दुबे, महापौर और बीजेपी नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने किया। निरीक्षण में कलेक्टर, निगम कमिश्नर और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी नहीं पहुंचे। इशारों में लोक निर्माण मंत्री की शह पर अनदेखी के आरोप लग रहे है।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की गैर मौजूदगी और फ्लाइओवर निर्माण में लेट लतीफी पर नाराजगी जताई। कहा यह अधिकारियों की हठधर्मिता और नेताओं का अपमान है। सभी संभागीय कमिश्नर के पास पहुंचे। कमिश्नर अभय वर्मा से अधिकारियों की शिकायत की है। शासकीय आयोजनों एवं आमंत्रण पत्रों में लगातार सांसद की अनदेखी की जा रही है। सांसद एवं नगर अध्यक्ष ने अधिकारियों पर नकेल कसने की मांग उठाई। नगर अध्यक्ष ने अधिकारियों के दुर्व्यवहार की सीएम से शिकायत की बात कही है। इसके पहले भी विधायक अधिकारियों के व्यवहार पर नाराजगी जता चुके हैं।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE