देवास। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम की जानकारी कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं संयुक्त कलेक्टर प्रियंका मिमरोट,ने कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में दी।कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 के कार्यक्रम अंतर्गत निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन किया गया। जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन करवाने और नाम हटवाने की प्रक्रिया की जा रही है।पुरी जानकारी देते हुए संयुक्त कलेक्टर प्रियका मीमरोट ने बताया कि जिले के नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में जरूर देखे।ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क किया जा सकता है। प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर कार्य दिवसों में बूथ लेवल ऑफिसर उपस्थित रहेंगे।