शाजापुर। जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह 11 बजे को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर आंदोलन में बलिदान हुए लोगों को याद किया। इस अवसर पर जिला अस्पताल में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री महेश प्रजापति ने दोपहर 12 बजे बताया कि विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल ने श्रीराम जन्मभूमि कारसेवा संघर्ष में बलिदान हुए लाखों कारसेवकों की याद में बल्ड डोनेशन कैंप लगाया है। यह कैंप हर साल लगाया जाता है। अब तक 12 से 13 लोगों ने रक्तदान किया है और रक्तदान करने का सिलसिला शाम तक जारी रहेगा।