BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, साथी के साथ.. <<     कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में सफाई व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन.. <<     BIG NEWS : 24 घंटे में सीबीएन का ट्रिपल अटैक, 5 ड्रग.. <<     KHABAR : दिल्ली से इंदौर को मिली 1,214 करोड़ की बड़ी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गजकेसरी और सिद्धि योग से चमकेगा इन.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2024, 2:44 pm
KHABAR : मंडी में अव्यवस्था से किसान और व्यापारी नाराज, दो घंटे रोकी नीलामी, समझाइश के बाद शुरू हुई खरीदी, पढे़ खबर 

Share On:-

बैतूल। कृषि उपज मंडी में फैली अव्यवस्थाओं से नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार को यहां खरीदी बंद कर दी। जिसे समझाइश के बाद शुरू कराया जा सका। यहां बिगड़ी व्यवस्था की जानकारी मिलने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक निलय डागा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंडी के अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के लिए कहा है।


मंडी में इस समय मक्का व अन्य कृषि जींस की बंपर आवक हो रही है। जिससे यहां किसानों की उपज रखने के लिए जगह नहीं है। मंडी में सभी जगह उपज रखने के लिए अलग अलग जींस के लिए अलग-अलग स्थान तय है। लेकिन आवक बढ़ने से यह व्यवस्था बिगड़ गई।


पूर्व विधायक निलय डागा ने बताया कि मंडी में बहुत अव्यवस्था है। यहां उपज रखने के लिए शेड फिक्स है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। कहीं भी उपज रख दी जा रही है। ऐसे में कहां से माल की नाप होगी, वाहन कैसे निकलेंगे। यह सारी अव्यवस्था फैली है। इससे व्यापारी, किसान दोनों परेशान है। मंडी में आने वाला माल तुल नहीं रहा है । एक सप्ताह पहले भी ऐसी ही अव्यवस्था हुई थी। मंडी प्रशासन व्यवस्था बनाने में नाकाम हो रहा है।


व्यापारी राम किशोर राठौर ने बताया कि इस समय माल की आवक अधिक है। हालत यह है कि अभी कल के माल की भी नीलामी होना है। जिधर मक्का रखना था, उधर सोयाबीन रख दी गई। माल निर्धारित स्थानों पर डाला नहीं जा रहा है। माल निकालने के लिए जगह नहीं है। जहां सोयाबीन रखा वहां मक्का के ढेर लगा दिए गए, ऐसे में परेशानी हो रही है। इससे नाराजगी के बाद खरीदी बंद कर दी गई थी, लेकिन इसे अब शुरू कर दिया गया है।


मंडी सचिव बोलीं- उपज गलत जगह डाल दी
मंडी सचिव शीला खातरकर ने बताया कि नीलाम चालू कर दिया गया है। रात को आए कुछ किसानों ने जल्दबाजी में उपज गलत जगह डाल दी थी। उसे उठवा लिया गया है। व्यवस्था बनाई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE