नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया द्वारा सीएम हेल्प लाईन के माध्यम से एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। पीडित पक्ष को समय पर न्याय मिले इसी लक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए सीएम हेल्प लाईन के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण हेतु दिनांक 09.11.2024 शनिवार के दोपहर 12.00 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच पर शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त शिविर में सम्पूर्ण जिला नीमच के शिकायतकर्ता/आवेदक जिन्होने सीएम हेल्प लाईन के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई है। एवं समस्त अनावेदक पक्ष पुलिस नियंत्रण कक्ष पर दोपहर 12.00 बजे उपस्थित होवें। ताकि उनके द्वारा की गई शिकायत पर विधि अनुसार कार्यवाही की जा सके। शिकायत निवारण शिविर में जिले की समस्त पुलिस इकाईयों के पुलिस अधिकारी उपस्थित रहेंगे।