गुना। युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र गुना द्वारा ग्राफिक्स इंस्टीट्यूट गुना मे नशीली दवाओ एवं मादक पदार्थों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया एवं नेहरू युवा केंद्र तथा उक्त कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी एवं उद्देश्य उपनिदेशक एस एन जयंत द्वारा दी गई तत्पश्चात रिसोर्स पर्सन के रूप में पधारे अतिथियों द्वारा नशीली दवाओ एवं मादक पदार्थों के संबंध में विस्तार से जानकारी अपने वक्तव्य के माध्यम से एवं पीपीटी प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार रूप से विभिन्न युवाओं को जानकारी प्रदान की गई किसी भी प्रकार का नशा ना करें क्योंकि नशा शरीर के साथ-साथ देश को भी खोखला करता जा रहा है। जिससे बाहरी ताकतों का देश में खतरा बढ़ता जा रहा है यदि युवा नशे जैसी लत से मुक्त रहे तो वह शरीर को मजबूत रखेंगे तथा विभिन्न प्रकार की समस्याएं अपने आप ही कम हो जाएगी क्योंकि नशा पहले शौक फिर लत और फिर लास्ट में जरूरत बन जाती है इसलिए नशा ना करें कार्यक्रम के अंत मे नशा मुक्ति हेतु शपथ भी दिलाई गई।