BREAKING NEWS
KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गजकेसरी और सिद्धि योग से चमकेगा इन.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2024, 12:04 pm
KHABAR : जबलपुर में लव जिहाद के बाद अब लैंड जिहाद, बादशाह हलवाई मंदिर की बावड़ी में समुदाय विशेष द्वारा कब्जा किए जाने का आरोप, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। लव जिहाद के बाद अब लैंड जिहाद का मामला सामने आया है। ग्वारीघाट रोड स्थित प्राचीन बादशाह हलवाई मंदिर की बावड़ी को एक समुदाय विशेष द्वारा अतिक्रमण करते हुए वहां मजार बाजार बनाए जाने के आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप हिंदू सेवा परिषद ने लगाए हैं।


हिंदू सेवा परिषद ने पुलिस कंट्रोल रूम में कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बादशाह हलवाई मंदिर की जो बावड़ी है, वह पुरातत्व विभाग के अधीन है और वह कई सालों से सनातनियों का स्थान है। आज भी वहां हिंदू देवी देवताओं के अवशेष मौजूद हैं। हिंदू सेवा परिषद के अतुल जैसवानी ने बताया कि वहां पर नंदी गाय, शिवलिंग, श्री यंत्र, त्रिशूल एवं गणेश जी की प्रतिमाएं विराजमान है लेकिन एक समुदाय विशेष के लोगों ने लैंड जिहाद के तहत उन प्रतिमाओं को छिन्न-भिन्न करते हुए वहां हरा रंग पोत कर कब्जा कर लिया है। जहां पिछले लगभग 8-10 सालों से उर्स का आयोजन किया जा रहा है, जबकि वहां पर प्राचीन मंदिर है जिस पर सनातनियों का हक है।


हिंदू सेवा परिषद के अतुल जैसवानी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि 30 दिन के अंदर जिला प्रशासन उस स्थान को अतिक्रमण मुक्त करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE