BREAKING NEWS
KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गजकेसरी और सिद्धि योग से चमकेगा इन.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2024, 12:07 pm
KHABAR : नगर पालिका ने मंदिर के नाम पर अतिक्रमण हटाया, शिवलिंग की विधि विधान से पूजा कर कांजी हाउस के मंदिर में शिफ्ट किया, पढे़ खबर 

Share On:-

बालाघाट। नगर पालिका ने शुक्रवार को मंदिर के नाम पर किए गए अतिक्रमण को तोड़ दिया। इसके पहले यहां के शिवलिंग को विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद कांजी हाउस के शिव मंदिर में स्थापित किया।


बता दें कि दोपहर में भी नगर पालिका का अमला यहां कार्रवाई करने आया था, लेकिन विवाद की स्थिति बनने पर वापस लौट गया था। बाद में जब यहां के दस्तावेजों की जांच की गई तो यहां बेजा कब्जा पाया गया। इसके बाद शाम को तहसीलदार, नगर पालिका सीएमओ और थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने बुलडोजर से अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।


हालांकि, दोपहर तक अतिक्रमण अमले ने रानी अवंती बाई चौक से क्रॉसिंग तक केवल टीनशेड और सड़क किनारे दुकानो के बोर्ड हटाने की कार्रवाई ही की थी। तहसीलदार भूपेन्द्र अहिरवार ने बताया कि मंदिर निर्माण स्थल को लेकर विवादास्पद स्थिति बनी थी, जिसमें मंदिर पक्ष का दावा था कि निजी भूमि है तथा सिविल कोर्ट में वाद होने की जानकारी दी थी, किंतु जांच में वाद की अपील खारिज होना पाया गया। इसके बाद कार्रवाई की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE