BREAKING NEWS
KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गजकेसरी और सिद्धि योग से चमकेगा इन.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2024, 12:28 pm
KHABAR : कर्मचारियों को डीए का एरियर देने की प्रोसेस तय, दिसंबर में मिलेगी एरियर की पहली किस्त, अक्टूबर के डीए की प्रोसेस भी शुरू, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। आयुक्त कोष एवं लेखा मध्य प्रदेश ने 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ते (डीए) में 4ः की वृद्धि के आधार पर करीब 7.50 लाख कर्मचारियों को 4 समान किस्तों में एरियर देने की प्रोसेस तय कर दी है। एरियर की गणना श्एरियर केल्कुलेशन शीटश् से की जाएगी। अक्टूबर की किस्त देने की सुविधा जिला कोषालय अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है, जबकि दिसंबर 2024 से मार्च 2025 तक दी जाने वाली किस्तों की सुविधा जल्द उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य शासन के निर्णय अनुसार कर्मचारियों को एरियर की पहली किस्त दिसंबर 2024 में दी जानी है। इसलिए आयुक्त ने कोषालय अधिकारियों से इस पर तेजी से काम करने को कहा है।


निर्देश में कहा गया है कि अक्टूबर में देय डीए के एरियर का जेनरेशन करने के लिएश्पे-रोल एरियर केल्कुलेशनश् (इंटरनल प्रोसेस) का चयन किया जाएगा। दरअसल, शासन ने डीए का नगद लाभ अक्टूबर 2024 से दिया है पर रोशन के त्योहार दिवाली के मद्देनजर अक्टूबर का वेतन 25 से 29 अक्टूबर के बीच ही वितरित कर दिया गया। जबकि डीए देने की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 28 अक्टूबर को की। इसलिए अक्टूबर को एरियर अलग से दिया जा रहा है। वहीं दिसंबर 2024 और जनवरी, फरवरी, मार्च 2025 में समान किस्तों में डीए का 9 माह का एरियर दिया जाएगा। इसकी प्रोसेस भी समान रहेगी।


डीडीओ को सूचित करने के निर्देश
आयुक्त कोष एवं लेखा ने जिला कोषालय अधिकारियों से कहा है कि एरिसर देने की प्रोसेस की जानकारी अधिनस्थ कोषालय और विभागों में पदस्थ आहरण संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) को दें। ताकि एरियर की गणना और भुगतान में कोई समस्या न आए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE