BREAKING NEWS
KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गजकेसरी और सिद्धि योग से चमकेगा इन.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2024, 12:30 pm
KHABAR : 12 नवंबर से पशुपतिनाथ मेला एवं पाटोत्सव का होगा शुभारंभ, नगर पालिका के अधिकारियों को दिए साफ सफाई, पेयजल एवं लाइट की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। पशुपतिनाथ मेला समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, पाषर्दगढ़, मेला समिति के सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। 62 वां पशुपतिनाथ मेला एवं पाटोत्सव का शुभारंभ 12 नवंबर को प्रातः 10 बजे पशुपतिनाथ मंदिर परिसर से होगा। मेले में 654 दुकानें आवंटित की गई है। बैठक में कलेक्टर ने नगर पालिका को निर्देश देते हुए कहा कि मेले में पेयजल, साफ सफाई एवं लाइट की पर्याप्त व्यवस्था रहे। आवागमन के रास्ते, मैदान ग्राउंड, पार्किंग एवं अन्य सभी स्थलों पर पर्याप्त अच्छे से लाइट हो। आवागमन के रास्ते पर कैमरे लगवाए। नगर पालिका साफ-सफाई के क्षेत्र में नवाचार करें। जिसको आने वाले लोग याद रखे। यात्री प्रतीक्षालय में पानी के साथ साफ सफाई का भी विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए। पार्किंग व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में हो। पार्किंग को लेकर लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नदी के तरफ लोग न जा सके, इसके लिए पर्याप्त बेरी गेटिंग की व्यवस्था करें। होमगार्ड विभाग पर्याप्त गोताखोर तैनात करें। खोया पाया, फायर सेफ्टी, पुलिस कंट्रोल रूम, एमपीईबी ऑफिस, मेडिकल टीम इत्यादि सभी कार्यालय पास-पास में ही हो। विद्युत सुरक्षा का विशेष तौर पर ध्यान रखें। इसके लिए विरुद्ध सुरक्षा अधिकारी निरीक्षण करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE