BREAKING NEWS
KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गजकेसरी और सिद्धि योग से चमकेगा इन.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2024, 12:46 pm
KHABAR : विभागों से चार फार्मूलों पर मांगी रिक्त पदों की जानकारी, अफसर बताएंगे कब और कितने पदों पर भर्ती के प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। प्रदेश में सरकारी महकमे में रिक्त पदों को भरने के लिए मोहन सरकार आने वाले महीनों में रिक्रूटमेंट ड्राइव चला सकती है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी विभागों के अफसरों से चार फार्मूलों पर जानकारी मांगी है और सभी विभागों को सामान्य प्रशासन विभाग के पोर्टल पर रिक्त पदों का पूरा ब्योरा अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।


इसमें यह भी बताना होगा कि सीधी भर्ती में कार्यरत अनारक्षित, एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कर्मचारियों की संख्या कितनी है। विभागों से पद और संवर्गवार जानकारी आने के बाद मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में मांगी थी जानकारी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 5 नवंबर को हुई कैबिनेट बैठक में 3 अक्टूबर 2023 को महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत के बजाय 35 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। अफसरों की लापरवाही के चलते एक साल से अधिक समय तक इस प्रस्ताव का अनुसमर्थन कैबिनेट से नहीं हो पाया था।


इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों और विभागों से अपने संबंधित रिक्त पदों की जानकारी मांगी ताकि पीएससी और कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से भर्ती कराई जा सके। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मुख्य सचिव ने विभाग प्रमुखों की बैठक बुलाकर रिक्त पदों की जानकारी देने और सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE