BREAKING NEWS
KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गजकेसरी और सिद्धि योग से चमकेगा इन.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2024, 1:54 pm
KHABAR : जिले में फलफूल रहा रेत का अवैध कारोबार, कांग्रेस ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, प्रशासन ने साधी चुप्पी, पढे़ खबर 

Share On:-

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड में ओवरलोड वाहनों पर अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। यही कारण है की जिले में अधिकारियों के आंख के नीचे अवैध वसूली कर अवैध रेत व गिट्टी का कारोबार फल-फूल रहा है। मामले में कांग्रेस ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भिंड में अवैध कारोबार में संबंधित अधिकारियों का हाथ नजर आ रहा है। इसीलिए अवैध रेत उत्खनन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।


मामला भिंड जिले का है। जहां जिले में अवैध रेत व गिट्टी का कारोबार फल फूल रहा है। वैसे तो भिंड कलेक्टर ने रेत व गिट्टी के भरे ओवरलोड वाहनों पर कई कार्रवाई की है। लेकिन ओवरलोड वाहनों पर फिर भी अंकुश नहीं लगता दिख रहा। मामले में संबंधित अधिकारी कोई कार्रवाई भी नहीं कर रहा। जिले में दिनदहाड़े ओवरलोड रेत के ट्रैक्टर हाईवे पर दौड़ रहे हैं।


संबंधित अधिकारी रेत के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं, यही कारण है की जिले में रेत का कारोबार अवैध तरीके से चल रहा है। भिंड जिले में रॉयल्टी टू दतिया की कट के आती है और रेत कहीं और से भरा जाता है। संबंधित अधिकारी मर्जी से जिले में ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से चला रहे हैं। इससे जिले में अवैध वसूली भी की जा रही है। ओवरलोड वाहनों के द्वारा संबंधित अधिकारियों के गुर्ग अधिकारियों की दम पर रेत की अवैध वसूली उजागर हुई है। जिला अध्यक्ष कांग्रेस मानसिंह कुशवाहा ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भिंड में अवैध कारोबार में संबंधित अधिकारियों का हाथ नजर आ रहा है। इसीलिए अवैध रेत उत्खनन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE