BREAKING NEWS
KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गजकेसरी और सिद्धि योग से चमकेगा इन.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2024, 1:56 pm
KHABAR : अभा कालिदास समारोह का शुभारंभ करेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दोपहर 3.30 बजे अकादमी के भरत विशाला मंच पहुंचेगें, राज्यपाल और सीएम भी साथ रहेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। 12 नवंबर से होने जा रहे अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ करने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दोपहर साढ़े 3 बजे कालिदास अकादमी पहुंचेगें। उनके साथ राज्यपाल, सीएम, प्रभारी मंत्री और संस्कृति मंत्री भी रहेंगे। हालांकि उपराष्ट्रपति के समय की कमी होने के कारण अकादमी द्वारा दिए गए कई कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है।


फिलहाल उपराष्ट्रपति का फाइनल मिनिट-टू-मिनिट कार्यक्रम शानिवार शाम तक प्रशासन के पास पहुंचेगा। 66 वें अभा कालिदास समारोह का शुभारंभ 12 नवंबर देव प्रबोधिनी एकादशी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कालिदास संस्कृत अकादमी के भरत विशाला मंच से करेंगे। अकादमी के निदेशक डॉ. गोविंद गंधे ने बताया कि उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम संशोधित हो रहे है। अभी तक जो संभावित कार्यक्रम हमें प्राप्त हुआ है उसके अनुसार वे दोपहर साढ़े 3 बजे सीधे मंच पर पहुंचेंगे और समारोह का शुभारंभ करेंगे।


इसके बाद कलाकारों अलंकरण प्रदान करेंगे। अकादमी के प्रकाशनों का विमोचन होगा। शुभारंभ अवसर पर राम जन्मभूमि न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य गोविंद देव गिरी महाराज, राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल मौजूद रहेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम में अनुमति पत्र पास से ही प्रवेश मिलेगा।


मंच से ही चित्र एंव मूर्तिकला का शुभारंभ होगा
प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति के संभावित कार्यक्रम में वे केवल समारोह का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचेगें। पहले अकादमी परिसर में लगी महाकवि कालिदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राष्ट्रीय कालिदास चित्र एंव मूर्तिकला प्रदर्शनी का शुभारंभ भी उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम में अकादमी द्वारा जोड़ा गया था। फिलहाल समय कम होने के कारण दोनों ही कार्यक्रमों को शामिल नही किया है। हालांकि शनिवार शाम को निर्धारित पूर्ण कार्यक्रम प्रशासन के पास पहुंच जाएंगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE